- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
जब कोई काम बिगड़ जाए ,
जैसा कि कभी कभी होगा जिंदगी मे |
जब रास्ता सिर्फ चढ़ाई का ही दिखता हो ,
जब पैसे कम और कर्ज ज्यादा हो ,
जब मुस्कुराहट कि इच्छा आह बनने लगे ,
जब चिंताए तुम्हें दबा रही हो,
तो सुस्ता लो, लेकिन हिम्मत न हारो |
भूल भुलैया है ये जीवन,
पगडंडिया जिसकी हमे पार करनी है,
कई असफल तब लौट गए,
पार होते गए जो आगे बढ़ते गए,
धीमी रफ्तार हो तो क्या,
मंजिल को एक दिन पाओगे |
सफलता✌ छिपी होती है - असफलता मे ही,
जैसे शंका के बादल मे आशा की चमक,
नाप सकोगे क्या इतनी दूरी,
दूर दिखती है - लेकिन मुमकिन है यह नजदीक हो,
डटे रहो चाहे कितनी भी मुश्किल हो,
चाहे हालात जीतने भी बुरे हो ,
लेकिन हिम्मत न हारो, डटे रहो ||
अंत मे एक बात जरूर याद रखना जिंदगी मे मेरे दोस्त -------------------
अगर रास्ता खूबसूरत है, तो पता कीजिये किस मंजिल की तरफ जाता है |
लेकिन अगर मंजिल खूबसूरत हो तो ,
कभी रास्ते की परवाह मत कीजिये !
मेहनत का फल और समस्या का हल
देर से सही पर मिलता जरूर है ||


Comments